अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश व धर्म समाज महाविद्यालय के ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के चौथे दिन मंगलवार को युवा कलाकारों को जल रंग में व्यक्ति चित्रण (पोर्ट्रेट) का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्रों के साथ ही हीरालाल इंटर कॉलेज, माहेश्वरी इंटर कॉलेज, धर्म समाज बाल मंदिर, धर्म समाज इंटर कॉलेज और अवर लेडी फातिमा विद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों के 60 से अधिक उभरते कलाकारों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र में कलाकार दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को जल रंग से पोर्ट्रेट बनाने की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल रंग में चित्र बनाते समय शुरुआत में हल्के और पतले रंगों की परतें लगाई जाती हैं, जिससे चित्र में गहराई और आक...