गिरडीह, मार्च 6 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के चुंगलखार पंचायत अंतर्गत दनुटांड़ गांव में श्री श्री 1008 शनिदेव अचल प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य जल यात्रा के साथ हुआ। जयकारों और धार्मिक नारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश यात्रा दनुटांड़ स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए भंडारों नदी तट पर कलश में जलाधि कर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान 251 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर जल यात्रा में भाग लिया। महिलाओं और श्रद्धालुओं की लंबी कतार तथा जय शनिदेव के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। महायज्ञ के मुख्य पुजारी प्रकाश साव व उनकी पत्नी गुड्डी देवी, प्रदीप साव व उनकी पत्नी मुन्नी देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.