फिरोजाबाद, मार्च 11 -- लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली से नाराज नगर आयुक्त ने जल मूल्य कार्यालय के 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि वसूली कार्य में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ मार्च महीना का वेतन रोकने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नोटिस का जवाब देने के लिए कर्मचारियों को तीन दिन का समय दिया है। जल मूल्य कर्मचारियों को वसूली के लिए वार्षिक लक्ष्य 1444.35 लाख रुपये दिया था। पिछले 11 महीने में कर्मचारियों द्वारा केवल 50 प्रतिशत ही वसूली की गई। इसको देखते हुए नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर कार्यालय के वसूलीकर्ता दिलीप दीक्षित, मूलचंद, मनीष कुमार, दिनेश चंद्र, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार उपाध्याय, विजय सिंह, मनोज मौर्या, सुपात्र सिंह, उमेश सक्सेना, सुरेंद्र सिंह वह कारण बताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.