अलीगढ़, अगस्त 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता हाउस टैक्स के बिल में जलकर व जल मूल्य लगाने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में की है। आरोप है कि नगर निगम ने बिना तैयारी के उपभोक्ताओं पर बिल थोप दिया। जबकि व्यापारियों समेत उपभोक्ताओं के पास पानी का कनेक्शन नहीं है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक समर्पण कॉम्प्लेक्स रेलवे रोड पर हुई। जिसमें महानगर सतीश महेश्वरी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी अपनी तानाशाही पर अडिग हैं। शिकायत राष्ट्रीय मानवाअधिकार आयोग के अध्यक्ष से की गई है। किशन गुप्ता कोषाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम के अभिलेखों में इस बात को कोई रिकॉर्ड ही नहीं है कि उसने कितने पानी के कनेक्शन दिए हैं। अभिलेखों की कमी पूरा करने को लाखों नागरिकों व व्यापारियों को संकट म...