गिरडीह, मार्च 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरी के आदिवासी टोला में स्थित पीएचईडी विभाग द्वारा वर्ष 2019 में स्थापित जल मीनार से सोलर प्लेट चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गांव के निवासी कार्तिक मांझी (52 वर्ष), पिता स्व० शनीचर मांझी ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 23 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने जल मीनार में लगी तीन सोलर प्लेटों को खोलकर चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आपसी स्तर पर खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों को गांव के ही राजकुमार मांझी उर्फ बुधन मांझी (पिता रामदेव मांझी) के घर की छत से एक सोलर प्लेट बरामद हुआ। ग्रामीणों ने बरामद सोलर प्लेट को रामदेव मांझी को सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ के ...