जल मिशन कर्मचारियों पर महिला से मारपीट का आरोप, सीएचसी में भर्ती
औरैया, मई 15 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जुआ गांव में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के कर्मचारियों पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव में जल मिशन के कर्मचारी घर-घर पानी की टोंटी लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जुआ गांव निवासी राजकुमारी पत्नी विमल कुमार और कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर कर्मचारियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता राजकुमारी ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी शराब के नशे में थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर दी, जिससे उसकी कमर में चोट आ गई। घटना के समय महिला घर पर अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.