सराईकेला, मार्च 12 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला आकांक्षी प्रखंड सभागार में बीडीओ यशमिता सिंह की अध्यक्षता में जल महोत्सव पखवाड़ा (8 से 22 मार्च) के अंतर्गत विश्व प्लंबर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व को उजागर करना और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में प्लंबरों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ यशमिता सिंह ने कहा कि जल जीवन का अमूल्य संसाधन है। इसके संरक्षण एवं सुरक्षित आपूर्ति में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और जल संसाधनों के सही उपयोग का संदेश दिया।इस अवसर पर कनीय अभियंता मंगल सिंह, आकांक्षी प्रखंड फेलो प्रीति सिन्हा ने भी जल प्रबंधन, सुरक्षित पेयजल की आवश्यकता, जल गुणवत्ता की नियमित जांच के महत्व पर विस्तृत ज...