फतेहपुर, मार्च 8 -- फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत बसोहनी में जलजीवन मिशन के तहत जल महोत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसमें ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही जल को संरक्षित करने की भी अपील की गई। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में जल संरक्षण, शुद्ध जल प्रयोग और अशुद्ध जल से होने वाले रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया। को-आर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चन्देल ने बताया कि जल जीवन मिशन केंद्र व प्रदेश सरकार की एक बेहतर योजना है। जिसको अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जागरुक करते हुए कहा कि सभी को जल संचय के तरीकों को अपना कर जल को संरक्षित करना होगा जिससे आने वाले समय में जल के लिए संघर्ष न करना पड़े। स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली जल जनित बीमारियों के साथ ही जल संरक्षण एवं शुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.