सुल्तानपुर, मार्च 18 -- बल्दीराय संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सैनी ग्राम पंचायत में बुधवार को जल महोत्सव अभियान के तहत जल अपर्ण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, जल निगम ग्रामीण के अधिकारी कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजित जल संकल्प सभा में जल संरक्षण और उसके महत्व पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को तकनीकी जानकारी दी। बताया गया कि सैनी ग्राम पंचायत में 621 घरों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...