हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 11 -- बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसवीयू की टीम लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पटना में विभाग के कार्यालय जलभवन के अलावे पांच अलग-अलग ठिकानों पर अलग-अलग टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। राजेंद्र प्रसाद पर आय से 100 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अधीक्षण अभियंता लघु जल संसाधन विभाग के मुख्यालय स्थित अनुश्रवण प्रभाग के अतिरिक्त प्रभार में हैं। पटना में उनके जलभवन स्थित कार्यालय पर छापेमारी हो रही है। उन पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने की सूचना है। 1.75 करोड़ की जमीन खरीदी एसवीयू सूत्रों के मुताबिक राज...