जल भराव से निपटने को 22.25 लाख की स्वीकृति
चम्पावत, जून 9 -- सतीश जोशी, चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में जल भराव और भूमि कटाव से निपटने को राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद से 22.25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें से 15.57 लाख रुये अवमुक्त हो गए हैं। अमोड़ी, किरोड़ा नाला एवं बिलौना में चैनलाइजेशन के लिए 6.46 लाख, लधिया नदी में चैनलाइजेशन के लिएRs.9.39 लाख स्वीकृत किए गए हैं। ज्ञानखेड़ा एवं ग्राम पंचायत गुदमी के सात चिन्हित स्थलों पर कुल 1600 मीटर लंबाई में आरबीएम भरान कार्य के लिएRs.6.39 लाख स्वीकृत किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मानसून से पहले निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.