फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर के नया गनीपुर मोहल्ले की गलियों में घुटनों तक भरे गंदे पानी ने प्रशासन के स्वच्छता दावों की पोल खोल दी है। जलभराव के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब यहाँ से पैदल निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। जल भराव का सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बताया कि जलभराव के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। कीचड़ और गंदे पानी के बीच से बुजुर्गों को दवा और इलाज के लिए ले जाना बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाए गए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। शिकायतों के बावजूद अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.