जल भराव से त्रस्त होकर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत
अयोध्या, जून 15 -- मयाबाजार, संवाददाता। विकासखंड मया बाजार के पौसरा गांव के मुख्य मार्ग में ही जल भराव है। दर्जनों शिकायतों के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण कान्हा ने बताया कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव आदि से शिकायत करने के बाद भी जल भराव की समस्या का निराकरण न होने पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर समस्या दर्ज करायी गयी है। ग्रामीण आलोक नाथ, सत्यदेव, सुनील, दुर्गेशनाथ, शिवाकांत, सानू, भोला, अनिल, आर्यन, मीनू ,विक्रांत, ओमप्रकाश, गोपी ,संदीप, अमरदीप, धनबहादुर, चंद्रिका, प्रसाद प्रकाश, नारायण, संजय कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि यदि मंगलवार तक जल भराव की समस्या का निराकरण नही हुआ तो सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की होगी। ग्राम पंचायत सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.