बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता राजकीय इंटर कॅालेज मर्का में पानी की पाठशाला का आयोजन किया गया। जल प्रहरी रामबाबू तिवारी ने बतौर मुख्य वक्ता जल की महत्ता पर चर्चा की। कहा कि जल बचाने के लिए छात्र-छात्राओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। मंगल भूमि फाउंडेशन की ओर से आयोजित पाठशाला में शोध छात्र रामबाबू तिवारी ने कहा कि आज जल का संकट वैश्विक समस्या बन रही है। भू जल का स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। हमारे गांव में समृद्धि के प्रतीक तालाब व कुंआ विलुप्त हो रहे हैं। इससे वर्षा का जल संचयन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वर्षा जल संचयन व हमारे तालाबों की संस्कृति को पुनः बहाल करने की जरूरत है। जल के संचयन के लिए छात्रों को जागरूक होना होगा। जल से जन को जोड़ने व जल संचयन के प्रति सजगता लाने के लिए जल साक्षरता अति आवश्यक है। इसी कड़ी में पानी की पाठशाल...