जल प्रहरी सम्मान से नवाजे गए अजय
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- प्रतापगढ़। विलुप्त होती सकरनी नदी के पुनरोद्धार, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को सातवें जल प्रहरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी और जल संरक्षण कार्यकर्ता जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया। समारोह में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, संयोजक अनिल सिंह सागर, सिंघानिया विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार, गोपाल आर्या, मीनू खरे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.