हाजीपुर, सितम्बर 9 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) वैशाली के स्वयंसेवकों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा अभियान चलाकर असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्वयंसेवकों ने हसनपुर दक्षिणी और अल्लीपुर हट्टा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर करीब 700 परिवारों के बीच सूखा भोजन,बच्चों के लिए बिस्किट एवं अन्य जरूरी सामान वितरित किए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। स्वयंसेवकों ने बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा हेल्थ चेकअप की व्यवस्था कराने का भी भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में समाजसेवी जय सिंह राठौर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत...