देहरादून, जून 7 -- हरिद्वार। ओम पुल हरिद्वार से गंगा में डूबी महिला को जल पुलिस ने बचाया। करीब दो किलोमीटर दूर कनखल घाट पर महिला का रेस्क्यू किया गया। महिला की पहचान नेमवती निवासी पलवल के रूप में हुई है। गंगा से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...