मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जल पंचायत ने बच्चों को प्रकृति खासकर जल संरक्षण से जोड़ने की अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत बच्चों को प्रकृति से जुड़े प्रमुख घटकों से जोड़ने के लिए भ्रमण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें उनको नदी, पर्वत, वेटलैंड और जंगल ले जाकर व्यावहारिक अनुभव दिया गया। इसका उद्देश्य उनको किताबी ज्ञान की जगह प्रायोगिक अनुभव देते हुए जल प्रहरी बनाना है।जल पंचायत से जुड़े और मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय सहाय ने बताया कि बच्चों को जल, मछलियों, पौधों, सूक्ष्म जीव और मानव जीवन के बारे में ऑन द स्पॉट जानकारी दी गई। प्लास्टिक और सीवेज के कारण होनेवाले प्रदूषण से रूबरू कराया गया। यह भी पढ़ें- पानी बचाने के लिए प्रेरित करेंगे सीबीएसई के छात्र इसके बाद उनको वेटलैंड (आर्द्रभूमि) के पास ले जाकर पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.