प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जल निगम में ऑपरेटर पद पर फर्जी नियुक्ति कर एक युवक से पांच लाख रुपये ठगी कर ली गई। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अल्लापुर लेबर चौराहे पर पंप ऑपरेटर की नियुक्ति कराकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कराया जाता रहा। जार्जटाउन थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर साढ़े चार साल बाद जल निगम कर्मचारी समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।सोरांव के चांदपुर सराय निवासी राजेंद्र कुमार पटेल की तहरीर के मुताबिक, वर्ष 2021 में सैदाबाद के अशोक यादव से मुलाकात हुई थी। अशोक यादव ने खुद को जल निगम का अधिकारी बताते हुए पंप ऑपरेटर पद पर नियुक्ति कराने का दावा करते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। उस पर विश्वास कर राजेंद्र पटेल ने गौरापुर निवासी ससुर शिवशंकर के माध्यम से पांच लाख रुपये अशोक यादव को दे ...