चंदौली, मार्च 19 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के गोगहरा गांव में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत निर्मित जल निगम की पानी टंकी का विधायक कैलाश आचार्य ने विधिवत शुभारंभ किया। करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर घर जल योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि गांव-गांव में पाइपलाइन और पानी की टंकियों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के लागू होने से महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.