कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा-8 विश्व बैंक कॉलोनी स्थित सब्जी मंडी चौराहे के पास पेयजल पाइप लाइन टूटने से सोमवार शाम से जलापूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निगम के ठेकेदार ने सीवर लाइन बिछाते समय पेयजल की मेन पाइप लाइन को तोड़ दिया। वहीं मंगलवार देर शाम तक कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। जलापूर्ति ठप होने से वार्ड नंबर 45 के डी ब्लॉक, ई ब्लॉक, एच ब्लॉक, एच 1 ब्लॉक, एच आई कालोनी, बर्रा 8 ए ब्लॉक, बर्रा 8 बी ब्लॉक और वार्ड नंबर 9 के सी ब्लॉक, डी ब्लॉक, ई ब्लॉक, ई 1 ब्लॉक, एफ ब्लॉक, एफ 1 ब्लॉक की जनता पानी को लेकर परेशान हैं। यह भी पढ़ें- प्राइवेट कंपनी ने तोड़ी मेन वाटर लाइन, 1.5 लाख लोग परेशान पार्षद रेनू अर्पित यादव ने जलापूर्ति ठप होने की शिकायत जल कल के महाप्रबंधक और जल निगम के अधिकारियों से की। जल निग...