मथुरा, मार्च 16 -- शहर में जल निगम ने गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालकर साइकिल ट्रेक के स्थान पर बेतरतीब सड़क बना दी है। इसे लेकर डीएम ने पीडब्ल्यूडी को तो पीडब्ल्यूडी ने जल निगम को नोटिस भेजा है। इसके बावजूद इसमें सुधार की कवायद शुरु नहीं की गई है। शहर के अंबाखार नाले का यमुना गिरने वाले गंदे पानी का अब गोकुल बैराज स्थित 60 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट पर शोधन किया जाएगा। इस शोधित पानी को यमुना में डाल दिया जाएगा। इसके लिए जल निगम ग्रामीण की यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने अंबाखार नाले से गोकुल बैराज स्थित प्लांट तक एक हजार मिमी मोटाई की विशाल पाइप लाइन डाली है। इसके लिए जल निगम ने टैंक चौराहे से आगे औरंगाबाद तक सड़क किनारे किनारे अखिलेश सरकार में बनाए गए साइकिल ट्रेक को हटा दिया है। वहीं पाइपलाइन डालने के बाद जल निगम ने साइक...