लखनऊ, मई 4 -- राज्य सरकार ने झांसी बबीना पेयजल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में की गई जलापूर्ति का 17.65 करोड़ रुपये जल निगम (नगरीय) को देने का फैसला किया है। पंचायती राज विभाग यह पैसा पंचम राज्य वित्त आयोग से उपलब्ध कराएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। झांसी बबीना पेयजल योजना से कुल सात ग्राम पंचायतों सिमरावली (तिलक नगर), खैलार, मानपुर, सैयर, बबीना रूरल, घिसौली व पुरा को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इन ग्राम पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग की पर्याप्त धनराशि प्राप्त नहीं होती है।पंचायती राज विभाग इससे पेयजल आपूर्ति का बकाया बिल का भुगतान नहीं कर पा रहा है। यह भी पढ़ें- जल निगम नगरीय को बबीना पेयजल योजना का मिलेगा 17 करोड़ जल निगम (नगरीय) ने पैसे की मांग करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.