बरेली, मार्च 12 -- बरेली। बारादरी के डीडीपुरम निवासी संजय कुमार गुप्ता जल निगम के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता हैं और गंगाशील अस्पताल के सामने उनका मेडिकल स्टोर भी है। 10 मार्च को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे तो पांच-छह लोग चाट का ठेला लगाने वाले नन्हें के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने नन्हें को मेडिकल स्टोर के आगे ठेला न लगाने देने को लेकर उनसे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। इसमें संजय और सचिन के अलावा पांच अन्य अज्ञात शामिल थे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने और ठेला हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.