जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर। जल निगम के अवकाश प्राप्त जेई कायस्थ कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य प्रदीप अस्थाना की पत्नी रीता श्रीवास्तव का निधन शुक्रवार की सुबह 10 बजे मुम्बई में हो गया। वह कुछ दिन से बीमार चल रही थी और मुम्बई के एक हास्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से कायस्थ कल्याण समिति में शोक की लहर छा गई। इस सम्बंध में प्रदीप अस्थाना ने बताया कि मृतका रीता श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुम्बई में ही कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.