लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- कस्ता, संवाददाता। हर घर नल से जल योजना की हकीकत जानने नवागत अधिशासी अभियंता जल निगम मनोज मौर्या मितौली ब्लॉक की पंचायत संडिलवा पहुंचे। ग्रामीणों से बात कर हकीकत देखी।साथ मे मौजूद कार्यदाई संस्था एनआरसी के एमडी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लखीमपुर जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता मनोज मौर्या ने मितौली ब्लाक के संडिलवा गांव पहुंचे। योजना के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लिया। पाइपलाइन और टोंटियों की भौतिक स्थिति देखी, साथ ही घरों के भीतर जाकर पानी के प्रेशर और आपूर्ति के समय के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। संडिलवा पंचायत में जल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित है। वहीं मितौली विकास क्षेत्र के तमाम गांवों में इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.