जल निगम की 369 पेयजल परियोजनाएं पूरी करने को कमर कसें अभियंता
आगरा, मार्च 28 -- ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन हर घर नल योजना के चलते पेयजल परियोजनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माण कार्य योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए डीएम ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। सीडीओ योजनाओं को प्रगति को लेकर लगातार मॉनीटिरिंग करेंगे। सबसे ज्यादा परियोजनाएं जल निगम की पेयजल परियोजनाएं हैं। शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड पर सीएमआईएस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति भरकर भेजी जाती है। जिस पर शासन में समीक्षा की जाती है। समीक्षा के बाद जिला स्तर पर कार्य को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जनपद में 400 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें सबसे ज्यादा 369 परियोजनाएं उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण की शामिल हैं। जबकि अन्य विभागों व जल निगम समेत 85 योजनाएं ऐसी हैं, जो कि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.