जल निगम की लापरवाही से सड़क पर खुला गड्ढा, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
औरैया, मई 16 -- औरैया, संवाददाता। भीखेपुर में कंपोजिट विद्यालय जाने वाली इंटरलॉक सड़क पर जल निगम ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। पाइपलाइन मरम्मत के लिए सड़क के बीच खोदा गया गड्ढा महीनों बाद भी खुला पड़ा है, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जल निगम की पाइपलाइन मरम्मत के दौरान सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी गड्ढे को बंद नहीं कराया गया। इंटरलॉक सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे के कारण राहगीरों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। बारिश होने की स्थिति में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.