जल निगम की लापरवाही से जर्जर हुई सड़कें, टीएसी से जांच की मांग की
मेरठ, अप्रैल 30 -- मवाना नगर में जल निगम द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने के दौरान की गई लापरवाही अब आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। पाइप लाइन डालने के लिए नगर की सड़कों व गलियों को को तोड़ा गया था, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई। हाल यह है कि नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जो अभी तक नहीं भरे गये हैं। नगर पालिका परिषद मवाना के नामित सभासद अक्षत शर्मा एडवोकेट ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी मवाना से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जल निगम द्वारा कराए गए सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच टीएसी (तकनीकी सलाहकार समिति) से कराने की मांग उठाई है। इससे पहले मवाना नगर के चेयरमैन अखिल कौशिक भी कई बार डीएम को पत्र लिखकर टूटी सड़कों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.