जल निगम की लापरवाही के खिलाफ लोगों में आक्रोश, खुद बनाया रास्ता
शामली, मई 22 -- बागपत में पुराना कस्बा के लक्ष्मण चौक पर जल निगम द्वारा बिछाई जा रही पानी की पाइपलाइन का कार्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया। पाइपलाइन डालने के लिए पूरे रास्ते को खोद दिए जाने से क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय निवासी मिंटू चौहान ने बताया कि करीब एक माह पहले सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया था, लेकिन उसके बाद रास्ते को सही कराने को कोई कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया विभाग, एक साल से लीकेज पाइप हुआ दुरुस्त सड़क खराब होने के कारण स्कूल वाहनों का आना बंद हो गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। कई बच्चे समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.