जल निगम की पानी की टंकियों के ऑपरेटरों को 31 माह से नही मिला वेतन
शामली, सितम्बर 1 -- ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम की पानी की टंकियों का संचालन करने वाले ऑपरेटरों ने 31 माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ऑपरेटरों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। ऑपरेटरों ने जल निगम एवं संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर बार-बार आश्वासन देने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। ऑपरेटरों द्वारा डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद शामली के विभिन्न गांवों और ब्लाकों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित ऑपरेटर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकियों का संचालन कर रहे हैं। आरोप है कि जल निगम तथा लक्ष्मी कंपनी द्वारा 25 फरवरी 2024 से अगस्त 2026 तक ऑपरेटरों को कोई मानदेय नहीं दिया गया है। करीब 31 माह से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.