जल निगम की पाइप टूट जाने से सड़क पर बह रहा पानी
गंगापार, जून 25 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद करमा में पिछले कई दिनों से जल निगम की पाइप टूट गई है जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित होने के साथ ही सड़क पर पानी बह रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि शुक्रवार को इसी रास्ते से मोहर्रम का जुलूस निकलेगा। सड़क पर जलभराव होने से आवागमन में असुविधा होगी। समाजसेवी मोहम्मद अजीम ने बताया कि पिछले तीन दिन से संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया जा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने अविलंब जलनिगम की टूटी पाइप बनवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- हर घर नल का टूटा पाइप, प्रतिदिन बह रहा हजारों लीटर पानी यह भी पढ़ें- बदहाल सड़कों से मुहर्रम जुलूस होगा प्रभावित यह भी पढ़ें- जलजमाव में चार घंटे तक फंसा रहा ताजिया और अखाड़ा, मुस्लिम समुदाय में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.