गंगापार, मई 16 -- लाखों रुपये खर्च के बाद भी लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कोहड़ार मेजा रोड मार्ग पर शेष मणि निषाद व चन्द्रमणि यादव के सामने बेरी गांव जाने वाली सड़क पर जल निगम की पाइप दो वर्ष से टूटी पड़ी है।

पानी की बर्बादी पेयजल समूह का संचालन जब भी होता है, टूटी पाइप से पानी बह जाता है। आसपास के लोगों का कहना है कि जल निगम की मुख्य पाइप से निरंतर जल बहता रहता है। मुख्य सड़क पर जल भराव होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, ममोली गांव राजेश कुमार ने बताया कि जांगीलाल इंटर कॉलेज मे पढ़ने वाले स्कूली बच्चे सड़क पर पानी भर गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं।

जल निगम की लापरवाही कोहड़ार से कुछ दूर स्थित जल निगम से जब भी पेयजल का संचरण होता है, ...