जल निगम की टूटी पाइप से हजारों लीटर बर्बाद हो रहा पानी
चंदौली, मई 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण सैकड़ों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। इससे दर्जनों उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराये जाने की मांग किया है।सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में जल निगम की एक मात्र पानी टंकी से सकलडीहा, टिमिलपुर, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, तेन्दुई सहित अन्य गांव के हजारों उपभोक्ताओं के घर पेयजल आपूर्ति होती है। सकलडीहा रजवाहा के समीप जल निगम की मेन पाइप टूट गई है। जिससे सुबह शाम हजारों लीटर पेयजल पानी रजवाहा में बह रहा है। व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत हर गांवों में पेयजल टंकी बनाया जाना है, लेकिन बीते दो सालों से गांवों में टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।टिमिलपुर में प्रथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.