नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में एमबी रोड, तिमारपुर रोड और अजमेरी गेट-सीता रोड पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने योजना बनाई है। इन स्थानों पर पहले से बने कंक्रीट ढांचे का उपयोग कर नाला निर्माण किया जाएगा। इसमें कम समय अधिक गुणवत्ता के साथ नाले बनेंगे। करीब 165 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा।दक्षिण दिल्ली के एमबी रोड पर बत्रा अस्पताल से आरयूबी पुल प्रहलादपुर तक करीब 5.5 किलोमीटर का नाला बनाया जाएगा। पहले से निर्मित आरसीसी बॉक्स को जोड़कर यह नाला बनेगा। अकेले इस कार्य में 144.62 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेंगे 34 KM लंबे 4 नए कॉरिडोर, जाम के हॉटस्पॉट होंगे खत्म; PWD का मेगा प्लान इसके बनने से एमबी रोड पर बरसात के मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.