किशनगंज, मार्च 2 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत वार्ड संख्या नौ और दस को आपस में विभक्त करने वाले ठाकुरबाड़ी रोड स्थित बड़ी आबादी का जल निकासी प्रभावित होने से नाले के गंदे पानी का रिसाव सड़क पर हो रहा है। जानकारी के अनुसार ठाकुरबाड़ी रोड स्थित पुराना नाला को हटाकर नया नाला का निर्माण वाटर लेवल एवं जल निकासी को नजर अंदाज कर विगत वर्ष संपन्न होने के बावजूद जल निकासी प्रभावित होने से सड़क पर गंदे पानी का रिसाव होने से राहगीर सहित सैकड़ों आवासीय परिवार प्रभावित हो गये हैं। नगर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार बसाक के अनुसार विगत वर्ष मजार रोड एवं ठाकुरबाड़ी रोड पर पुराने नाला को हटाकर नया नाला का निर्माण सड़क पर जल निकासी से जुड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए किया गया था। नये नाला का निर्माण वाटर लेवल और जल बहाव को नजर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.