मधुबनी, मई 8 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत मुरहदी ग्राम पंचायत मुख्यालय के वार्ड 6 स्थित ब्रह्मबाबा स्थान एवं वार्ड संख्या 5 के पिछड़ा बाहुल्य मोहल्ले समेत डेढ़ दर्जन से अधिक जगहों पर घरों से तथा बारिश वाले निकास हुए पानी के समस्या समाधान को लेकर निदान स्वयं सेवी संस्था की ओर से एक सकारात्मक पहल शुरू की गई है। इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।

जलजमाव से राहत चूंकि बरसात और सामान्य दिनों में जलजमाव के कारण आमलोगों को आवागमन, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ता था। ऐसे में जल निकासी प्रबंधन की दिशा में उठाए गए कदम ग्रामीणों के लिए राहत देने वाला माना जा रहा। इसको लेकर स्थानीय जिला पार्षद जय किशोर यादव ने कहा है कि यदि इस योजना के तहत स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित हो जाती है तो आगे इसका लाभ...