आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवादाता। ल निकासी की समस्या से जूझ रहे शहर के नरौली मोहल्ला वासियों ने शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जलनिकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की। नरौली के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यही नहीं, जगह-जगह जलजमाव होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। काफी समय से लोग नाला का निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम को नगरपालिका के कर्मचारियों ने नरौली मोहल्ला में नाले की जेसीबी से खोदाई शुरू कराई तो लोगों को उम्मीद जगी, लेकिन बाद में पता चला कि मिशन अस्पताल के पूर्वी और पश्चिमी गेट तक ही नाला का निर्माण होगा। इससे लोगों में मायूसी छा गई। नगरपालिका के इस कृत्य से मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.