जल निकासी के लिए दो करोड़ की वित्तिय स्वीकृत
जौनपुर, अगस्त 2 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद को सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने दो करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्वीकृत निकायों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत बजट जारी किया जाएगा। इस धनराशि से जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों का निर्माण, सीवरेज व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण और जल निकासी से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे बरसात के दौरान शहर में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जिन निकायों ने पहले ही योजना के तहत प्रस्ताव भेज दिए हैं, उन्हें दोबारा प्रस्ताव उपलब्ध करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.