मऊ, दिसम्बर 7 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक कोपा कोहना दलित बस्ती में लम्बे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बस्ती की नालियां जगह-जगह टूट चुकी हैं। कहीं-कहीं नाली का गंदा पानी रास्ते में तो कहीं कहीं पानी खेतों में बह रहा है। जिसके चलते आए दिन बस्ती में वाद विवाद की स्थति बनती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि परसीमन के बाद यह दलित बस्ती नगर पंचायत क्षेत्र के अधीन हो गया, लेकिन आज तक किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं होने से हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और न ही सही ढंग के रास्ते। पूर्व में बने उबड़-खाबड़ गलियां रास्ते ही यहां की पहचान बनी हुई है। कहा कि नालियां टूट चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.