जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी
नोएडा, जून 20 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कासना में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। मुख्य सड़क के किनारे स्थित धनश्री से एशियन पेंट कंपनी तक आरसीसी नाले का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इस पर 3.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले से बना नाला जर्जर हो चुका है। इससे बारिश होने पर जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां पर ट्रैफिक का दबाव रहता है। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मिलक लच्छी, रोजा जलालपुर, रोजा याकूबपुर और अच्छेजा में पूर्व में हुए विकास कार्यों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। चयनित फर्म को तीन साल के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.