अयोध्या, मई 3 -- अमानीगंज,संवाददाता। अमानीगंज ड्योढ़ी मार्ग के रामनगर अमावासूफी चौराहे पर जल निकासी का समुचित प्रबंध न होने से हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह हुई बरसात के बाद भारी जल भराव हो गया। स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट से मुख्य मार्ग पर भरा पानी निकाला। चौराहे से अमावासूफी गांव को जाने वाले रास्ते पर एक वर्ष पूर्व ऊंची इंटरलॉकिंग बनने के बाद जल निकासी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। जिससे थोड़ी सी ही बरसात में भारी जल भराव हो जाता है। जल भराव के कारण राहगीरों और आम नागरिकों को कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की है बावजूद इसके अब तक कोई समुचित निदान नहीं हो सका है। बाबूराम, आलोक शुक्ला, जगलाल भारती, सूरज पांड...