जल-दोहन करने पर दोबारा नोटिस जारी किया
नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-153 में निर्माणाधीन एक संस्थागत परियोजना में जल-दोहन का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने फिर नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित निर्माणाधीन परियोजना में डिवाटरिंग के लिए 20-25 बोरवेल लगाकर अवैध रूप से भू-गर्भ जल का दोहन किया जा रहा है। इसको लेकर फरवरी में भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन परियोजना के आवंटी ने यह दोहन नहीं रोका। इसके बाद फिर 12 मार्च को दोबारा नोटिस जारी हुआ। इसके बाद भी पानी का दोहन नहीं रुका है। पानी निकलवाकर बिल्डर प्राधिकरण के खाली पड़े भूखंड और पार्क में भरवा रहा है। इससे जलभराव की स्थिति भी बन रही है। वहीं, सड़कों पर पाइप डलवाकर पानी छोड़े जाने के बाद सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।प्राधिकरण की तरफ से जारी नोटिस में बताया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.