बागेश्वर, मार्च 23 -- काफलीगैर। ग्राम पंचायत असों में सुविधा संस्था द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को लेकर एक जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल के महत्व एवं आवश्यकता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल हमारे जीवन का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना संभव नहीं है, लेकिन बढती आवादी, जलवायु परिवर्तन और जल के अत्यधिक उपयोग के कारण जल संकट गहराता जा रहा है। जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि जल संसाधनों ( धारे, नौले) प्रकृति द्वारा प्रदत्त निशुल्क साधनों का संरक्षण कर उन्हें प्रदूषण मुक्त रखें। इस अवसर पर गीता जोशी, सूरज तिवारी, हरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान संदीप असवाल, पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह, आनंदी देवी, लीला द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.