बक्सर, जनवरी 28 -- पेज- युवा के लिए नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन भोजपुरी कवि अजय बच्चन एवं वार्ड प्रतिनिधि जयराम सिंह ने संयुक्त रूप से की। वही अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे ने किया। जबकि संचालन बृज बिहारी सिंह एवं अखंड प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया । इस दौरान मीना मंच की छात्राओं ने जल जीवन और हरियाली पर आधारित शानदार एकांकी नाटक की प्रस्तुती की। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने गीत ,भजन समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की । अपने अभिनय से बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया तथा सबको झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद बच्चों को विद्यालय परिवार की तरफ से पुरस्कृत किया गया। मौके पर सरपंच विष्णु देव पासवान, जय कुमा...