पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत ''जल-जीवन-हरियाली दिवस'' का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण(डीआरडीए) सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर गंगा जल आपूर्ति योजना पेयजल आपूर्ति के लिए परिवर्तनकारी पहल विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा के दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत राज्य में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं एवं जल संरक्षण संबंधी पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला मिशन निदेशक जल-जीवन-हरियाली सहित जल संसाधन विभाग के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वि...