मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को जल-जीवन-हरियाली मिशन 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉ. ब्रजभूषण चौधरी ने मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा सौर ऊर्जा के फायदे और बिहार के संदर्भ में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. मो. सेराज, प्रो. मो. नासीर अख्तर एवं प्रो. संतोष प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.