बोकारो, जून 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जल जीवन मिशन 2.0 के एमओयू हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े, जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल एवं राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी मौजूद रहे। बातचीत में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस समझौते से राज्य की जलापूर्ति योजनाओं को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के अपने संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- लंबित 6,500 करोड़ की राशि जारी करे केंद्र : हेमंत सोरेन मंत्री ने कहा क...