जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन में दुमका अव्वल
रांची, जुलाई 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने झारखंड के दुमका सहित देश के कुल पांच जिलों में जल जीवन मिशन-2.0 के क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने की दिशा में किए प्रयासों और सर्वोत्तम तौर-तरीकों की सराहना की है। मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बीते 14 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कलेक्टरों के पेयजल संवाद कार्यक्रम का 10वां संस्करण आयोजित किया था। इसमें उपस्थित दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि जेजेएम 2.0 को लेकर जिले में एकीकृत नियंत्रण कक्ष की स्थापना, ग्राम स्तर के रखरखाव कर्मियों का प्रशिक्षण, स्थानीय स्तर पर विकसित पुर्जों की आपूर्ति शृंखला और मजबूत शिकायत निवारण तंत्र जैसे कदमों से पेयजल अवसंरचना के रखरखाव में सुधार हुआ है। साथ ही जल अर्पण दिवस, जल सहिया कार्यक्रम और उपयोगकर्ता शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.