मथुरा, अप्रैल 13 -- थाना पुलिस ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने योजना के तहत इस्तेमाल होने वाले 88 डीआई पाइप बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुलंदशहर से मथुरा के बीच टंकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का कार्य मैसर्स एनसीसी एपको (जेवी) इन्फ्राटेक कम्पनी, लखनऊ को सौंपा गया था। इस मुख्य कंपनी ने आगे का काम भरतपुर (राजस्थान) की दो स्थानीय फर्मों श्री साई कंस्ट्रक्शन और लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन को उप-ठेके पर दिया था। षड्यंत्र के तहत इन स्थानीय ठेकेदारों ने जल जीवन मिशन के लिए आवंटित पाइपों को नियत स्थान पर लगाने के बजाय, उन्हें चोरी-छिपे नगर पंचायत गोवर्धन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.